कौशाम्बी : बेटी से बात करने की सजा दी ऐसी कि सिर धड़ से कर दिया अलग! पुलिस ने 24 घंटे में पति-पत्नी-बेटे को दबोचा
कौशाम्बी : बेटी से बात करने की सजा दी ऐसी कि सिर धड़ से कर दिया अलग! पुलिस ने 24 घंटे में पति-पत्नी-बेटे को दबोचा
कौशाम्बी। थाना चरवा क्षेत्र में रविवार सुबह जंगल में मिले एक युवक के शव और सिर कटे होने की सनसनीखेज वारदात का कौशाम्बी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने जिले में एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराध कितना भी जघन्य क्यों न हो, पुलिस की पकड़ से कोई नहीं बच सकता।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल,
आठ जून की सुबह थाना चरवा पुलिस को सूचना मिली कि बाराडोली गाँव के पास
सड़क किनारे जंगल में एक मोटरसाइकिल लावारिस पड़ी है। मौके पर पहुँची पुलिस
ने तलाश शुरू की तो कुछ ही दूरी पर एक युवक का शव बरामद हुआ, जिसका सिर
धड़ से अलग कर दिया गया था। मृतक की पहचान थाना चरवा के गाँव पंसौर निवासी
राजू (30) पुत्र देवीदीन के रूप में हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी खुद मौके पर पहुँचे और फील्ड यूनिट एवं फॉरेंसिक
टीम के साथ घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया।
हत्या की वजह और पुलिस की ताबड़तोड़ जाँच
पुलिस
अधीक्षक के निर्देश पर तुरंत कई टीमें गठित की गईं। स्थानीय लोगों से
पूछताछ, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस तेजी से
आरोपियों तक पहुँची। पूछताछ में सामने आया कि मृतक राजू मुख्य आरोपी अंगद
की पुत्री से बातचीत करता था और उसे परेशान करता था। इसी बात को लेकर पहले
भी विवाद हो चुका था और कई बार समझाने के बाद भी राजू नहीं माना। सात-आठ
जून की रात राजू अंगद के घर पहुँचा, जहाँ अंगद, उसकी पत्नी राजकुमारी और
बेटे लवकुश ने उसे पकड़ लिया। मारपीट के बाद तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर
दी और पहचान छिपाने के लिए सिर काटकर शव जंगल में फेंक दिया।
पुलिस की तत्परता और बरामदगी
पुलिस
पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल एक तलवार, एक
खुखरी, एक कुल्हाड़ी और बिना बेंट का फावड़ा बरामद किया गया। इसके अलावा
मृतक का कटा हुआ सिर और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया। थाना चरवा पुलिस
और सर्विलांस टीम के समन्वित प्रयास से 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों को
गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस की तारीफ और सामाजिक संदेश
कौशाम्बी
पुलिस की इस तत्परता की हर तरफ सराहना हो रही है। पुलिस अधीक्षक के
नेतृत्व में थाना चरवा और सर्विलांस टीम ने जिस तेज़ी और पेशेवराना ढंग से
इस जघन्य हत्या का खुलासा किया, वह निश्चित रूप से अन्य जिलों के लिए भी
मिसाल है। पुलिस के इस सराहनीय कार्य ने यह संदेश भी दिया है कि कानून के
हाथ बहुत लंबे हैं और अपराधी चाहे कितनी भी सफाई से वारदात को अंजाम दे ले,
पुलिस की सक्रियता के आगे उसका बचना नामुमकिन है।
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!