जसवंत नगर। नगर में स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार योजना के तहत अध्यापकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जसवंत नगर। नगर में स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार योजना के तहत अध्यापकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जसवंत नगर। नगर में स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार योजना के तहत अध्यापकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मिलेट्स यानी मोटे अनाज के विषय में अध्यापकों को इसके लाभ आदि के विषय में जानकारी दी गई।
सहायक विकास अधिकारी कृषि बलवीर सिंह ने मिलेट्स यानी मोटे अनाज के विषय में जानकारी देते हुए बताया की ज्वार, बाजरा, रागी, सावा, कोदों आदि जैसे मोटे अनाज जिनका चलन पिछले कुछ समय से काफी कम हो गया था वह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी है इसका चलन फिर बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। मिलेट्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिससे पेट की अधिकांश बीमारियों से निजात मिलती है उन्होंने कहा की अध्यापक वर्ग बच्चों को इस मामले में जानकारी दें जिससे समाज में मिलेट्स खाने का चलन बढ़े और लोग स्वस्थ रहें।
इस दौरान उद्यान विभाग के निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने मृदा में जीवाश्म की मात्रा कम होने पर किए जाने वाले उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी अध्यापकों को दी उन्होंने सलाह दी कि रासायनिक उर्वरकों एवं पेस्टिसाइड का प्रयोग कम से कम किया जाना चाहिए इनके अधिक प्रयोग से खेती योग्य मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। प्रशिक्षण के दौरान लगभग पांच दर्जन शिक्षक उपस्थित रहे।
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!