रुकनपुर से 62 वर्षीय वृद्ध लापता, मानसिक स्थिति कमजोर; पुलिस ने शुरू की तलाश
रुकनपुर से 62 वर्षीय वृद्ध लापता, मानसिक स्थिति कमजोर; पुलिस ने शुरू की तलाश
प्रदीप सिंह चौहान
जसवंतनगर/इटावा। रुकनपुर से एक 62 वर्षीय वृद्ध के अचानक लापता हो जाने से परिजनों में चिंता बढ़ गई है। मामले में पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश के जिला भिंड, तहसील अटेर के ग्राम गजना निवासी सुशील कांत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता नंद किशोर कुछ दिनों से अपनी पुत्री के यहां रुकनपुर गांव में रह रहे थे। 23 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अचानक घर से निकल गए और वापस नहीं लौटे।
परिजनों के अनुसार नंद किशोर की मानसिक स्थिति कमजोर है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद सुशील कांत ने जसवंतनगर थाना पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और लापता वृद्ध की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द ही उन्हें खोजने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं।
जिला समाचार
-
-
-
-
रक्तदान कर पुलिस बनी मसीहा, एनीमिया पीड़ित बालिका की बचाई जानJun 22, 2026 21 -
-
-
-
-
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!