ब्रेकिंग न्यूज़

जोनई ग्राम में जलभराव से जनजीवन प्रभावित, बरसाती पानी से ग्रामीण परेशान

जसवंतनगर (इटावा)। लगातार हो रही बारिश के चलते ग्राम जोनई के गली मोहल्ले में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव के दोनों तरफ तालाबों में   बरसात का पानी भर जाने से पूरा गांव जलमग्न जैसा दिखाई दे रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी कई दिनों तक सड़कों और गलियों में भरा रहता है। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं साथ ही जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

Lalman Batham
Lalman Batham
Mandal Bureau Chief

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnlist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!

जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह