ब्रेकिंग न्यूज़

नवरात्रि के शुभारंभ पर कोठी कैसत में देवी प्रतिमा की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह

WhatsApp
नवरात्रि के शुभारंभ पर कोठी कैसत में देवी प्रतिमा की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह

नवरात्रि के शुभारंभ पर कोठी कैसत में देवी प्रतिमा की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह

जसवंतनगर, इटावा। नवरात्रि के शुभारंभ के अवसर पर जसवंतनगर क्षेत्र के कोठी कैसत में देवी प्रतिमा की स्थापना की गई। प्रतिमा स्थापना के दौरान आसपास के क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मां के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

देवी प्रतिमा की स्थापना शिवसंजय और उनकी पत्नी तथा उमेश ठाकुर और उनकी पत्नी साधना की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर आसपास के गांवों और क्षेत्र के लगभग सैकड़ों लोग मौजूद रहे। धार्मिक आयोजन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी प्रतिमा की स्थापना से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

Ravita
Ravita
Reporter

Etawah, Uttar Pradesh

Dainik dhamaka patrika

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह