ब्रेकिंग न्यूज़

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर राजकीय विद्यालय में जागरूकता शिविर आयोजित

WhatsApp
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर राजकीय विद्यालय में जागरूकता शिविर आयोजित

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर राजकीय विद्यालय में जागरूकता शिविर आयोजित

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर राजकीय विद्यालय में जागरूकता शिविर आयोजित


छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य और राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में दी जानकारी


जसवंतनगर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीबामऊ में चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए इससे जु विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर राजकीय विद्यालय में जागरूकता सिविल आयोजित ड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।


कार्यक्रम में अधिकार मित्र लालमन ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा जरूरत पड़ने पर उचित मार्गदर्शन और सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस सन 1992 में पहली बार मनाया गया था तब से आज तक 10 अक्टूबर को हर साल मनाया जाता है उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से विभिन्न मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण कराया जा सकता है।


अधिकार मित्र राजेंद्र सिंह ने मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। उन्होंने दिव्यांग बच्चों और मानसिक दिव्यांगता से जुड़े विषयों पर भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रीना कुमारी ने बच्चों को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उद्देश्य और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के महत्व के बारे में बताया।


इस अवसर पर शिक्षिका विनीता सिंह, शशि देवी, नाजिया परवीन सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Lalman Batham
Lalman Batham
Mandal Bureau Chief

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnlist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह