एमआर किट वितरण को लेकर विधिक जागरूकता शिविरविर आयोजित
एमआर किट वितरण को लेकर विधिक जागरूकता शिविरविर आयोजित
एमआर किट वितरण को लेकर विधिक जागरूकता शिविरविर आयोजित
जसवंतनगर। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ब्लॉक जसवंतनगर ब्लॉक सभागार में दिव्यांग एवं मानसिक मंदबुद्धि से प्रभावित बच्चों को एमआर किट वितरण को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बच्चों के अधिकार, दिव्यांगजनों के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं तथा उन्हें उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी रहे। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पुनर्वास और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बच्चों के स्वास्थ्य एवं देखभाल संबंधी आवश्यक जानकारी दी।
डॉ अनिल कुमार सिंह विकासखंड अधिकारी ने अभिभावकों बच्चों को संबंधित योजना की जानकारी देकर जागरूक किया
बाल विकास परियोजना की प्रभारी सीडीपीओ शकुंतला देवी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए अभिभावकों से बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और देखभाल पर ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक कौशल अवस्थी, बीडीओ अनिल बी आर सी अनिल कुमार, स्पेशल एजुकेटर अंबिका गोर सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
शिविर के दौरान पात्र बच्चों को एमआर किट वितरित की गईं। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों को अधिकारों एवं सुविधाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें योजनाओं से जोड़ना है।


जिला समाचार
-
-
-
-
-
-
-
-
-
बारिश से हाईवे-19 पर लगा लंबा जाम, आवागमन ठपSep 26, 2026 -

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!