अनुष्का का राज्य स्तरीय खो-खो में चमकी अनुष्का,नेशनल टीम में चयन
अनुष्का का राज्य स्तरीय खो-खो में चमकी अनुष्का,नेशनल टीम में चयन
प्रदीप सिंह चौहान
जसवन्तनगर/इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एसपीएस ग्लोबल स्कूल क़ैस्त की छात्रा अनुष्का यादव ने राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नेशनल टीम में स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता बिजनौर में आयोजित हुई थी, जहां अनुष्का के शानदार खेल ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। अनुष्का अब 28 मार्च से शुरू होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए कटक (उड़ीसा) जाएगी। उनके चयन से स्कूल और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
स्कूल डायरेक्टर विश्वनाथ प्रताप उर्फ सोनू यादव एवं प्रिंसिपल लिजी फ्रांसेस ने अनुष्का को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अनुष्का की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई है कि अनुष्का राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।
जिला समाचार
-
प्राथमिक विद्यालय मलाजनी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजितAug 17, 2026 26 -
-
-
-
-
वन्यजीव संरक्षण एवं पशु क्रूरता विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित*Aug 11, 2026 42 -
-
-
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!