बचपन प्ले स्कूल में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
बचपन प्ले स्कूल में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
प्रदीप सिंह चौहान
जसवंतनगर/इटावा। हाईवे स्थित बचपन प्ले स्कूल में सोमवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल दीक्षित द्वारा डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
इस अवसर पर राहुल दीक्षित ने बच्चों को संबोधित करते हुए डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता होने के साथ-साथ सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने जीवनभर अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए समाज के पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए संघर्ष किया।
उन्होंने बच्चों को डॉ. अंबेडकर के आदर्शों से प्रेरणा लेने और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को उनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और सभी ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला समाचार
-
प्राथमिक विद्यालय मलाजनी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजितAug 17, 2026 25 -
-
-
-
-
वन्यजीव संरक्षण एवं पशु क्रूरता विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित*Aug 11, 2026 41 -
-
-
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!