जसवंतनगर कृषि विभाग पर किसानों का हंगामा, बीज वितरण में मनमानी के आरोप
जसवंतनगर कृषि विभाग पर किसानों का हंगामा, बीज वितरण में मनमानी के आरोप
जसवंतनगर/इटावा।जसवंतनगर विकासखंड स्थित कृषि कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब किसानों ने विभागीय अधिकारियों पर मूंगफली बीज वितरण में अनियमितता और पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए। मौके पर मौजूद किसानों का कहना था कि सुबह के समय कृषि विभाग के कर्मचारियों ने अपने परिचित लोगों को बिना किसी औपचारिक प्रक्रिया, यहां तक कि अंगूठा लगवाए बिना ही मूंगफली के बीज वितरित कर दिए।
किसानों ने आरोप लगाया कि जब वास्तविक लाभार्थी किसान गोदाम पर पहुंचे तो वहां ताला बंद कर दिया गया और अधिकारी बाहर खड़े हो गए, जिससे किसानों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर किसान यूनियन टिकैत के जिला प्रवक्ता मुनेश यादव और ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार यादव मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से बातचीत की।
काफी देर तक चले विवाद के बाद किसानों को लाइन में खड़ा कर बीज वितरण की प्रक्रिया दोबारा शुरू कराई गई। हालांकि, सीमित मात्रा में उपलब्ध मिनी किट के चलते केवल कुछ ही किसानों को मूंगफली के बीज मिल सके, जबकि बड़ी संख्या में किसान निराश होकर वापस लौट गए।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद कृषि विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। किसानों का आरोप है कि विभाग अपने चहेते लोगों को लाभ पहुंचाने में लगा है, जबकि वास्तविक किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। किसानों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जिला समाचार
-
-
-
-
रक्तदान कर पुलिस बनी मसीहा, एनीमिया पीड़ित बालिका की बचाई जानJun 22, 2026 21 -
-
-
-
-
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!