रक्तदान कर पुलिस बनी मसीहा, एनीमिया पीड़ित बालिका की बचाई जान
रक्तदान कर पुलिस बनी मसीहा, एनीमिया पीड़ित बालिका की बचाई जान
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम कैस्त निवासी एनीमिया से पीड़ित बालिका शिखा की मदद के लिए जसवंतनगर पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए रक्तदान कर मिसाल पेश की। सोशल मीडिया पर बालिका के लिए रक्त की आवश्यकता संबंधी अपील सामने आने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बालिका के पिता सज्जन कुमार से संपर्क किया।
इसके बाद थाना प्रभारी कमल भाटी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शुभम वर्मा, कांस्टेबल अवनीश कुमार तथा महिला आरक्षी विनीता शिवहरे और संगम कुमारी सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां पुलिस टीम ने बालिका के उपचार के लिए चार यूनिट रक्तदान किया तथा भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर भी हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
पुलिस के इस सहयोगात्मक और संवेदनशील कदम से बालिका के परिजनों को बड़ी राहत मिली। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत की गई इस मानवीय पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। परिजनों ने संकट की घड़ी में मिली इस मदद के लिए जसवंतनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
थाना प्रभारी कमल भाटी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य केवल महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद बेटियों और महिलाओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने लोगों से रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि "रक्तदान महादान है, यह किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।"
जिला समाचार
-
प्राथमिक विद्यालय मलाजनी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजितAug 17, 2026 25 -
-
-
-
-
वन्यजीव संरक्षण एवं पशु क्रूरता विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित*Aug 11, 2026 42 -
-
-
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!