ब्रेकिंग न्यूज़

पांच माह की मासूम की मौत से सनसनी, पिता पर पटकने का आरोप

पांच माह की मासूम की मौत से सनसनी, पिता पर पटकने का आरोप

पांच माह की मासूम की मौत से सनसनी, पिता पर पटकने का आरोप

जसवंतनगर, इटावा। कस्बा क्षेत्र के बिहारीपुरा गांव में घरेलू विवाद के दौरान पांच माह की मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत बच्ची की मां ने अपने पति पर गुस्से में बच्ची को जमीन पर पटकने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहारीपुरा निवासी मोहिनी पत्नी नारायण राजपूत ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है, जिसको लेकर घर में आए दिन विवाद होता रहता था। सोमवार देर शाम करीब आठ बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान नारायण ने गुस्से में पत्नी की गोद से दोनों बच्चों को झटके से छीन लिया। इस बीच पांच माह की मासूम दिव्यांशी गंभीर रूप से घायल हो गई।

मोहिनी का आरोप है कि नारायण ने बच्ची को जोर से जमीन पर पटक दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल बच्ची को उपचार के लिए सैफई पीजीआई लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह एवं थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी पिता की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

Susheel kant
Susheel kant
Reporter

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnlist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अविनाश यादव May 12, 2026 - 03:18 PM

बहुत ही दुखद है


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह