ओवरब्रिज पर डंपर में ट्रक की टक्कर, दो चालक घायल; हाइड्रा से हटवाए वाहन, यातायात बहाल
ओवरब्रिज पर डंपर में ट्रक की टक्कर, दो चालक घायल; हाइड्रा से हटवाए वाहन, यातायात बहाल
प्रदीप सिंह चौहान
जसवंतनगर/इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर के बस स्टैंड चौराहे स्थित फ्लाईओवर ब्रिज पर शनिवार को एक हादसा हो गया। इटावा से आगरा की ओर जा रहे मौरंग से भरे डंपर में पीछे से चोंकर लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के भरतपुर जनपद के थाना रूपवास क्षेत्र के नया गांव निवासी चालक राधेश्याम पुत्र महेश सिंह डंपर में मौरंग भरकर आगरा की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से मैनपुरी जनपद के थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव दुबरोली निवासी चालक बलबंत सिंह पुत्र विजय सिंह का ट्रक आकर डंपर में भिड़ गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालक घायल हो गए। घटना के बाद फ्लाईओवर पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम में फैंटम पर तैनात कांस्टेबल प्रदीप कुमार और
हाईवे इंसिडेंट मैनेजर सुनीत चौहान ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इसके बाद हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को ओवरब्रिज से हटाकर किनारे कराया गया, जिससे यातायात को सुचारू कराया जा सका।
थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि दोनों ड्राइवरों का उपचार कराने के बाद छुट्टी दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
जिला समाचार
-
-
-
-
रक्तदान कर पुलिस बनी मसीहा, एनीमिया पीड़ित बालिका की बचाई जानJun 22, 2026 21 -
-
-
-
-
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!