उपकरण हेतु 12 दिव्यांगों ने कराया पंजीकरण, योजनाओं की जानकारी मिली
उपकरण हेतु 12 दिव्यांगों ने कराया पंजीकरण, योजनाओं की जानकारी मिली
प्रदीप सिंह चौहान
जसवंतनगर/इटावा। ब्लॉक सभागार में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित विशेष शिविर में 12 दिव्यांगजनों ने सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए पंजीकरण कराया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं उनके परिजन उपस्थित रहे और योजनाओं के प्रति उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरणों की जानकारी दी गई, जिनमें बैसाखी, व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल हैंड व पैडल संचालित, रिक्शा आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर उन्हें आगे वितरण प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में डॉ. विष्णु मेहरोत्रा, डॉ. राजुल आनंद, सीएमओ कार्यालय से अभिषेक अंकित, एडीओ समाज कल्याण वेदप्रकाश, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय से रोहित बाबू ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
साथ ही सामाजिक संगठनों की भी सक्रिय भागीदारी रही। आधुनिक विद्या मंदिर शिक्षा समिति से ओमप्रकाश, ग्रामीण महिला उत्थान समिति से सुघर सिंह, समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पीएलवी अधिकार मित्र राजेंद्र यादव व लालमन बाथम ने शिविर को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।
शिविर में दिव्यांगजनों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई, जिनमें दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, दुकान निर्माण एवं संचालन योजना तथा कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण योजना शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।
जिला समाचार
-
प्राथमिक विद्यालय मलाजनी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजितAug 17, 2026 25 -
-
-
-
-
वन्यजीव संरक्षण एवं पशु क्रूरता विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित*Aug 11, 2026 41 -
-
-
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!