अफसरों की अनुपस्थिति में आयोजित समाधान दिवस में पांच शिकायते आई, दो पर मुकदमा;
अफसरों की अनुपस्थिति में आयोजित समाधान दिवस में पांच शिकायते आई, दो पर मुकदमा;
जसवंतनगर/इटावा। थाना समाधान दिवस का आयोजन सीओ आयुषी सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही।
थाना समाधान दिवस में कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें दो पर मुकदमा दर्ज कराया गया, दो का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि एक मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई। ग्राम फतेहपुरा की विधवा राजवती ने मकान में ताला लगाए जाने की शिकायत की, जिस पर उपनिरीक्षक शिवशंकर ने मौके पर पहुंचकर समाधान कराया। नगर के मोहल्ला महलई टोला निवासी विनोद कुमार ने मकान बंटवारे का मामला उठाया, जिसे कस्बा प्रभारी मनीष कुमार ने निस्तारित कराया। ग्राम खेड़ा बुजुर्ग के अनेक सिंह ने चकरोड की पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर लेखपाल मुनेश को नाप-जोख के निर्देश दिए गए। गढ़ी जालिम और नगला हठी में हुई मारपीट के मामलों में सीओ के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया।
इस दौरान थानाध्यक्ष कमल भाटी, कस्बा प्रभारी मनीष कुमार सहित क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।
जिला समाचार
-
-
-
-
रक्तदान कर पुलिस बनी मसीहा, एनीमिया पीड़ित बालिका की बचाई जानJun 22, 2026 21 -
-
-
-
-
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!