15 दिन से ठप ‘हर घर जल’ योजना, ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा
15 दिन से ठप ‘हर घर जल’ योजना, ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा
प्रदीप सिंह चौहान
जसवंतनगर/इटावा। ग्राम पंचायत फूलरई में ‘हर घर जल-जल जीवन मिशन’ के तहत संचालित पेयजल योजना पिछले करीब 15 दिनों से ठप पड़ी है। जलापूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है।
प्रधान के अनुसार पाइपलाइन में कई स्थानों पर लीकेज है, जबकि नव निर्मित ओवरहेड टैंक भी अधूरा है, जिससे नियमित सप्लाई बाधित है। कुछ दिन पहले मोटर पंप से अस्थायी आपूर्ति की जा रही थी, जो अब पूरी तरह बंद हो चुकी है। योजना से करीब 2325 आबादी को लाभ मिलना है, लेकिन अधिकांश घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा।
ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, पर समाधान नहीं हुआ। जूनियर इंजीनियर आफताब आलम ने बताया कि करीब 10 फीसदी कार्य शेष है, जिसे जल्द पूरा कर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
जिला समाचार
-
-
-
-
रक्तदान कर पुलिस बनी मसीहा, एनीमिया पीड़ित बालिका की बचाई जानJun 22, 2026 21 -
-
-
-
-
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!