14 से 15 वर्ष की किशोरियों को लगाई जा रही है एचपीवी वैक्सीन कैंसर से बचाव की पहल
14 से 15 वर्ष की किशोरियों को लगाई जा रही है एचपीवी वैक्सीन कैंसर से बचाव की पहल
14 से 15 वर्ष की किशोरियों को लगाई जा रही एचपीवी वैक्सीन, कैंसर से बचाव की पहल

जसवंतनगर (इटावा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए एचपीवी (HPV) वैक्सीन लगाए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य भविष्य में सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम करना है।
सीएचसी जसवंतनगर के चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को यह वैक्सीन निःशुल्क लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह टीका गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर स्वास्थ्य केंद्र या निर्धारित टीकाकरण स्थल पर लेकर आएं और इस अभियान का लाभ दिलाएं।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह टीकाकरण अभियान किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से टीकाकरण अभियान को सफल बनाने की अपील की है।


अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!