ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, दो युवक बाल-बाल बचे
ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, दो युवक बाल-बाल बचे
प्रदीप सिंह चौहान
जसवंतनगर/इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब नोएडा से इटावा आ रही सीएनजी वेगनआर कार में अचानक आग लग गई। घटना रात में नगर के बस स्टैंड चौराहे पर स्थित ओवरब्रिज के ऊपर हुई, जिससे कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार कार संख्या UP75CT4109 में दो युवक सवार थे—अभय कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी नगला चांदी थाना बकेवर, इटावा तथा प्रिंस कुमार पुत्र लाल निवासी खोड़ा कॉलोनी प्रगति विहार, गाजियाबाद। आग लगते ही दोनों युवकों ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार के साथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
कार में आग लगने के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर सुचारू कराया और एनएचआई इंसिडेंट मैनेजर सुनीत चौहान की टीम ने जली हुई कार को हाइड्रा की मदद से फ्लाई ओवर ब्रिज से हटाकर किनारे पर खड़ा कराया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
जिला समाचार
-
-
-
-
रक्तदान कर पुलिस बनी मसीहा, एनीमिया पीड़ित बालिका की बचाई जानJun 22, 2026 21 -
-
-
-
-
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!