ब्रेकिंग न्यूज़

माँ नारायणी इंटर कॉलेज के छात्र निखिल ने UP बोर्ड के जिला मेरिट में मारी बाज़ी, टॉप-10 में बनाई जगह”

माँ नारायणी इंटर कॉलेज के छात्र निखिल ने UP बोर्ड के जिला मेरिट में मारी बाज़ी, टॉप-10 में बनाई जगह”

माँ नारायणी इंटर कॉलेज के छात्र निखिल ने UP बोर्ड के जिला मेरिट में मारी बाज़ी, टॉप-10 में बनाई जगह”

 प्रदीप सिंह चौहान 

   जसवंतनगर/इटावा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा घोषित 2026 बोर्ड परीक्षा परिणाम में माँ नारायणी इंटर कालेज के होनहार छात्र निखिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 91.6% अंक प्राप्त कर जिले में 9वां स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र एवं विद्यालय में खुशी का माहौल है। छात्र की इस सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने गर्व व्यक्त किया।

                  निखिल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही उनकी सफलता का मुख्य कारण रहा। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट भुजवीर सिंह यादव सदस्य जिला पंचायत इटावा ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्र के लिए बल्कि पूरे विद्यालय के लिए गौरव की बात है। यह अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

                विद्यालय के प्रबंध निदेशक मोहित यादव सनी ने बताया हमारे विद्यालय माँ नारायणी इंटर कॉलेज के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में हर वर्ष के भाँति इस वर्ष भी हमारे विद्यालय का नाम जिले की टॉप 10 सूची में शामिल है विद्यालय के इंटरमीडिएट के होनहार छात्र निखिल ने 91.6% अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है और जिला मेरिट की टॉप 10 सूची में 9वाँ स्थान प्राप्त किया है। सबसे पहले, मैं हमारे सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देता हूँ। आपने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से हमेशा की तरह इस बार भी विद्यालय का परचम मेरिट सूची में लहराया है। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया व 80 प्रतिशत से अधिक छात्र छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए और विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा । 

              विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिलाख सिंह सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Pradeep Singh chauhan draggable=
Pradeep Singh chauhan
District Bureau Chief

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnilist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह