ब्रेकिंग न्यूज़

ऑपरेशन मुस्कान- लापता ढाई वर्षीय मासूम 2 घंटे में मिला

ऑपरेशन मुस्कान- लापता ढाई वर्षीय मासूम 2 घंटे में मिला

ऑपरेशन मुस्कान- लापता ढाई वर्षीय मासूम 2 घंटे में मिला

 प्रदीप सिंह चौहान


जसवंतनगर/इटावा। थाना बलरई पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत सराहनीय कार्य करते हुए मंदिर परिसर से लापता हुए ढाई वर्षीय मासूम को महज दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की सक्रियता से परिवार में खुशियां लौट आईं।

            ग्राम खेड़ा बुजुर्ग निवासी राहुल का पुत्र तेज प्रताप सिंह अपनी नानी पूसा देवी व परिजनों के साथ ब्रह्माणी देवी मंदिर में झंडा चढ़ाने गया था। इसी दौरान बच्चा सो गया, जिसे उसकी नानी ने पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सुला दिया। बाद में पता चला कि वह ट्रॉली किसी अन्य ग्रामीण राजेश बाबू की थी, जो अपने परिवार के साथ मंदिर आया था। झंडा चढ़ाने के बाद जब राजेश बाबू अपने गांव अजबपुर लौटे और ट्रॉली से लोग उतर गए, तो उसमें बच्चा लावारिस हालत में रोता हुआ मिला। उन्होंने तत्काल सूचना थाना बलरई पुलिस को दी।

              सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर परिजनों की तलाश शुरू की। जल्द ही बच्चे की पहचान कर उसे पिता राहुल के सुपुर्द कर दिया गया।मासूम के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Pradeep Singh chauhan draggable=
Pradeep Singh chauhan
District Bureau Chief

Etawah, Uttar Pradesh

Jarnilist

सभी पोस्ट देखें

अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!


जिला समाचार

📆 महीने के अनुसार संग्रह