चकरोड पर अवैध अवरोध से ग्रामीण परेशान, एसडीएम से लगाई गुहार
चकरोड पर अवैध अवरोध से ग्रामीण परेशान, एसडीएम से लगाई गुहार
प्रदीप सिंह चौहान
जसवंतनगर/इटावा। अधियापुरा में चकरोड पर अवैध अवरोध लगाए जाने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को संबोधित प्रार्थना पत्र तहसीलदार नेहा सचान को सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, चक संख्या 222 की पहली पट्टी से चक संख्या 209 तक जाने वाला चकरोड वर्षों से सार्वजनिक मार्ग के रूप में उपयोग में रहा है। इसी रास्ते से किसान अपने खेतों तक पहुंचते हैं और कृषि कार्य करते हैं। आरोप है कि चक संख्या 221 के खातेदार ने इस चकरोड पर अवरोध खड़ा कर रास्ते को बाधित कर दिया है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि उक्त मार्ग पूर्व से ही प्रशासनिक अभिलेखों में दर्ज है और आम रास्ते के रूप में प्रयोग होता रहा है। लेकिन हाल ही में किए गए अवरोध के चलते किसानों को खेतों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है, जिससे उनकी दैनिक कृषि गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।
ग्रामीणों ने एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार नेहा सचान से मांग की है कि चकरोड को तत्काल प्रभाव से खुलवाया जाए और अवरोध को हटाकर मार्ग को पुनः सुचारू कराया जाए। प्रार्थना पत्र पर धीरज सिंह, रामनिवास, जयप्रकाश, रामप्रकाश, सुभाष चंद्र, रामसेवक सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर राहत दिलाने की गुहार लगाई है।
जिला समाचार
-
-
प्राथमिक विद्यालय मलाजनी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजितAug 17, 2026 34 -
-
-
-
-
वन्यजीव संरक्षण एवं पशु क्रूरता विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित*Aug 11, 2026 45 -
-
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!