10 मई तक कराएं ऑनलाइन बुकिंग, तभी मिलेगा अनुदानित बीज
10 मई तक कराएं ऑनलाइन बुकिंग, तभी मिलेगा अनुदानित बीज
प्रदीप सिंह चौहान
जसवंतनगर/इटावा। राजकीय बीज भंडार से अनुदानित बीज प्राप्त करने की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब “पहले आओ, पहले पाओ” प्रणाली समाप्त कर दी गई है और किसानों को बीज प्राप्त करने के लिए पहले से ऑनलाइन बुकिंग करानी अनिवार्य होगी। खरीफ फसल हेतु बीज बुकिंग की अंतिम तिथि 10 मई 2026 निर्धारित की गई है।
सहायक विकास अधिकारी कृषि बलबीर सिंह ने बताया कि किसानों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले अनुदानित बीज के लिए agriculture.up.gov.in वेबसाइट पर स्वयं ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। यह प्रक्रिया 22 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन के लिए ढेंचा, विभिन्न प्रजाति के धान, तिल, ज्वार, बाजरा, अरहर, उड़द और मूंग सहित बीज मिनीकिट, शंकर बीज एवं सामान्य वितरण श्रेणी के बीजों की बुकिंग ऑनलाइन की जा सकती है।
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना ऑनलाइन बुकिंग के किसी भी किसान को राजकीय बीज भंडार से बीज उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी बुकिंग सुनिश्चित कर लें, अन्यथा अनुदानित बीज पाने से वंचित रह सकते हैं।
जिला समाचार
-
-
-
-
रक्तदान कर पुलिस बनी मसीहा, एनीमिया पीड़ित बालिका की बचाई जानJun 22, 2026 19 -
-
-
-
-
-
अपनी राय व्यक्त करें (कमेंट्स)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। अपनी राय साझा करें!